{"_id":"139-41801","slug":"Faridabad-41801-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नखटोले में होगा सीताहरण, हनुमान जी उड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नखटोले में होगा सीताहरण, हनुमान जी उड़ेंगे
Faridabad
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सेक्टर-15 में श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला इस बार कई मायने में खास होगी। टीवी पर आने वाली रामायण से प्रभावित होकर इस बार श्रीराम, राजा दशरथ एवं रावण जैसे कई पात्रों की नई ड्रेस मंगाई गई है। पर्दे भी नए मंगाए गए हैं।
कमेटी के चेयरमैन एमएल सचदेवा और प्रधान राकेश आहूजा ने सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार सीताहरण लोहे की एक मजबूत तार में बांधे गए उड़नखटोले में होगा। हनुमानजी भी इसी तार के सहारे उड़ेंगे। सुग्रीव-बाली, खर-दूषण एवं सुबाहु-मारीच की भूमिका जुड़वा भाई नरेंद्र एवं अनिल छाबड़ा करेंगे। जुड़वा होने की वजह से पलवल के रहने वाले इन कलाकारों को पहचानना आसान नहीं होगा।
रामलीला के निर्देशक अनिल चावला ने बताया कि इस बार मंच पर किसी एक दिन दो घंटे में आठ साल से छोटे 10 बच्चे पूरी रामलीला करेंगे। ये बच्चे यहां भूमिका अदा करने वाले कलाकारों के हैं। छुटकन की रामलीला में कुणाल चावला, आरव आहूजा, अरमान आहूजा, चिंटू नरूला, अन्वी आहूजा, ओनिसा चावला, सिमरन, मोहनीस, गुनगुन चावला एवं साहिल खरबंदा शामिल होंगे।
विज्ञापन
चावला ने बताया कि इस बार तान्या भाटिया सीता, दिव्या शर्मा कौशल्या, शबरी, अंबिका पुंज कैकेयी, मोनिक भाटिया सुपर्णखा, सुमित्रा एवं अनिता गुप्ता मंथरा व अहिल्या की भूमिका अदा करेंगी। रितेश कुमार श्रीराम, अनिल चावला लक्ष्मण एवं श्रवण चावला रावण की भूमिका करेंगे। इनके साथ कुल 40 कलाकारों की टीम शामिल होगी।
पहले दिन एक अक्तूबर को राजा हरिश्चंद्र और तारामती का ड्रामा होगा। संवाददाता सम्मेलन में रामलीला के सूत्रधार लाजपत चांदना भी मौजूद थे। संवाददाता सम्मेलन से पहले कमेटी के सदस्यों ने सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में लीला स्थल पर भूमि पूजन किया।