{"_id":"139-37306","slug":"Faridabad-37306-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली
Faridabad
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम रविवार को कई सब स्टेशनों पर मरम्मत कार्य करेगा। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक कटौती की जाएगी। 66 केवी सब स्टेशन सेक्टर-31 और भूपानी सब स्टेशन पर सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान सेक्टर-27, 28, 29, 31, माहतपुर, जसाना, नचौली, भसकौला, भूपानी, बदरपुर, ददसिया समेत कई औद्योगिक इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। 66 केवी डाबरीवाला सब स्टेशन पर सुबह 7 बजे से 9 बजे एवं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। हैदराबाद सब स्टेशन पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान सेक्टर-55, 56, 58, गौंछी, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी समेत कुछ औद्योगिक यूनिटों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन