फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डीजे पर नाचने के विवाद में दूल्हे को चाकू घोंपा

डीजे पर नाचने के विवाद में दूल्हे को चाकू घोंपा

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव दयालपुर में बुधवार रात सगाई समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर नाच रहे दूल्हे के पेट में उसके रिश्तेदार ने ही चाकू घोंप दिया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। भगदड़ के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। दूल्हे को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

गांव दयालपुर में भीकम सिंह अपने परिवार के साथ रहता है ओर खेतीबाड़ी करता है। भीकम ने बेटे नीटू(23) का रिश्ता गांव बुखारपुर में रहने वाली एक युवती के साथ तय किया था। बृहस्पतिवार को शादी की तारीख तय थी। बुधवार शाम को गांव में ही लगन-सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में खुशी मनाने के लिए परिवार के लोगों ने डीजे फ्लोर की व्यवस्था भी की थी। रात को परिवार के लोग व अन्य रिश्तेदार डीजे पर नाच कर जश्न मना रहे थे। रात करीब 11 बजे रिश्तेदार नीटू को भी फ्लोर पर खींच लाए। इसी दौरान नीटू का एक रिश्तेदार अपने दोस्तों के साथ बाइक से समारोह स्थल पर पहुंचा और सीधे बाइक डीजे फ्लोर पर चढ़ा दी। नीटू व अन्य लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़ा करने लगा। तभी आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर सीधा नीटू के पेट में घोंप दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इस कारण समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। नीटू को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। थाना सदर प्रभारी अभिषेक ने बताया कि परिवार के लोगों ने अभी शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed