{"_id":"139-34682","slug":"Faridabad-34682-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे बच्चे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे बच्चे का शव मिला
Faridabad
Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना छांयसा क्षेत्र में गांव चांदपुर के नजदीक यमुना नहर में डूबे बच्चे की मौत हो गई है। सोमवार सुबह बच्चे के शव को नदी से बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि गांव चांदपुर निवासी मौजूद खान का 10 वर्षीय बेटा मोहसिन गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से वह अपने साथियों के साथ यमुना नदी के किनारे खेलने के लिए गया था। खेलते समय मोहसिन यमुना नदी में जा गिरा और डूब गया। ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद यमुना नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव को यमुना से बरामद कर लिया।
विज्ञापन