फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर होगी तोड़फोड़

तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर होगी तोड़फोड़

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड स्थित भवन नियमावली का उल्लंघन करने वाले होटल संचालक नए-नए बहाने खोजकर तोड़फोड़ से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अवैध रूप से बने हिस्से को खुद तोड़ने के लिए होटल संचालकों को समय दिया गया था, लेकिन तोड़फोड़ करने में संचालकों को मोह लग रहा है। उन्हें लग रहा है जिसे उन्होंने इतना पैसा लगाकर बनाया, उसे अपने हाथों कैसे तोड़ दें। खुद तोड़ने की मियाद खत्म हो गई, तो संचालकों ने कहा कि अवैध हिस्सा तोड़ने से पूरा स्ट्रक्चर हिल जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने तोड़फोड़ के बाबत सलाह लेने के लिए एक तकनीकी कमेटी गठित कर दी है। इसमें कार्यकारी अभियंता अनिल मेहता, डीआर भास्कर और रमेश बंसल शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट पर ही तोड़फोड़ के बारे में कुछ तय हो पाएगा। ये बताएंगे कि क्या होटलों का अवैध हिस्सा तोड़ने से ज्यादा नुकसान तो नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यदि कमेटी कहती है कि तोड़फोड़ करना खतरनाक है, जानमाल की हानि हो सकती है, तो निगम का अगला कदम होटल मालिकों को इससे भी ज्यादा परेशान कर सकता है, क्योंकि कार्रवाई तो करनी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त मुकेश सोलंकी का कहना है कि जितना अवैध निर्माण जुर्माना लगाने के बाद नियमित होने वाला था, उतना तो होटल संचालकों ने पैसा देकर नियमित करवा लिया है। अब वह अवैध निर्माण बच रहा है, जो जुर्माना देकर भी नियमित नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सूचना अधिकार कार्यकर्ता केएल गेरा की याचिका पर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले होटलों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed