Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बच्चों को कैसे पढ़ाएं, ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक

बच्चों को कैसे पढ़ाएं, ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को तकनीक का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि विद्यार्थियों की बुद्धि को तेज किया जा सके। तकनीक से विद्यार्थियों को अधिकांश चीजों का आसानी से स्मरण कराया जा सकता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा आसानी से ग्रहण कराई जा सकती है। यह बात मेमोरी एनालिस्ट डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने जेबीटी शिक्षकों व मास्टरों को प्रशिक्षण देने के दौरान कही।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सरलतम रूप से पढ़ाने के तरीके को लेकर जिले में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका आयोजन सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में सर्व शिक्षा अभियान व जिला मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 300 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं, जोकि गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी मेमोरी एनालिस्ट से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सीख रहे हैं। इसके बाद ये शिक्षक अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed