फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पारंपरिक बंगाली व्यंजनों पर फिदा हुए प्रणब दा

पारंपरिक बंगाली व्यंजनों पर फिदा हुए प्रणब दा

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड(फरीदाबाद)। जायके की बात हो तो हर कोई अपने पारंपरिक व्यंजनों की ओर खिंचा चला जाता है। फिर वो राष्ट्रपति ही क्यों न हो। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन

अपने व्यस्त कार्यक्रम में उन्होंने तमाम व्यंजनों को छोड़ बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से एक एडवाइजरी आई थी। उसके मुताबिक ही चौपाल पर उनके समक्ष व्यंजन दिए गए। उन्होंने मिस्ठी दोई (मीठी दही) गुड़ संदेश (बंगाली स्वीट डिश) का स्वाद लिया।
विज्ञापन

व्यंजनों को तैयार करने का जिम्मा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को दिया गया था। इसके प्रिंसिपल डॉ. सतवीर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि चौपाल पर उन्हें बंगाली के अलावा गुजराती स्नैक्स खांडवी भी दिया गया। बेकरी आइटम ब्राउनी देकर अंत में जैसमीन ग्रीन टी पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि प्रणब दा के लिए भारतीय-विदेशी व्यंजन भी बनाए गए थे, जिनमें खासतौर पर मेजबान राज्य का चूरमा लड्डू एवं सरसों का साग एवं बाजरे की रोटी का भी इंतजाम था। लेकिन उन्होंने खाना नहीं खाया। सिर्फ हल्का नाश्ता लेना पसंद किया।

उधर, थीम स्टेट कर्नाटक द्वारा बनाए गए अपना घर में वहां रह रहे कुर्गी परिवार राष्ट्रपति को कुछ खिलाना चाहता था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां कुछ खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed