फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की गई जान

सड़क हादसों में बच्चे समेत दो की गई जान

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लडहोली बल्लभगढ़ निवासी जवाहर लाल ने थाना सदर बल्लभगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को लडहोली के पास एक जीप और टाटा-407 के चालक ने उसके लड़के हेमंत (आठ वर्षीय) और उसके भाई की लड़की लक्ष्मी (10 वर्षीय) को टक्कर मार दी। इस घटना में हेमंत की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी घायल हुई।
अन्य मामले में गांव जवां फरीदाबाद निवासी श्रीराम ने थाना छांयसा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को पन्हेड़ा कलां के पास एक स्कूल बस ने बाइक सवार उसके भतीजे संजय व मनोज को टक्कर मार दी। इस घटना में संजय की मौत हो गई, जबकि मनोज घायल हो गया। बस जवां निवासी सुरेंद्र चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-23ए निवासी नवीन ने थाना मुजेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-23ए के पास एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वह बाइक पर सवार था। कार में सवार सेक्टर-23 निवासी हरेंद्र, मुजेसर निवासी धर्मेंद्र, सोनू व पवन ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
फरीदाबाद (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को सेक्टर-30 के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से यूपी के रहने वाले जयप्रकाश गांव एतमादपुर में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनका बेटा विक्रम (16) गांव के स्कूल में ही आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वह सेक्टर-30 के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे विक्रम की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed