{"_id":"139-30455","slug":"Faridabad-30455-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीन पर देख सकेंगे कितना प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीन पर देख सकेंगे कितना प्रदूषण
Faridabad
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। अब लोगाें को शहर में प्रतिदिन बढ़ने वाले प्रदूषण की जानकारी मिल सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे अजरौंदा चौक पर प्रदूषण मापक मशीन लगा दी गई है। मशीन को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
अभी तक केवल सेक्टर-16 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में प्रदूषण मापक मशीन लगाई गई है। ये मशीन वायु की शुद्धता रिपोर्ट देती है। इससे पता चल जाता है कि वायु में एसपीएम(सस्पेंडिड पर्टिकुलेट मैटर) की मात्रा कितनी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसी तरह की मशीन अजरौंदा चौक पर लगाने की योजना करीब दो साल पहले बनाई थी। ताकि लोगाें को भी प्रदूषण के बारे में जानकारी मिल सके और वह जागरूक हो सकें।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव बुद्विराजा ने बताया कि अजरौंदा चौक पर शहर का पहला डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। क्योंकि अजरौंदा चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। यहां से हर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिससे लोगाें को पता चल सकेगा कि शहर में प्रदूषण का स्तर कितना है। 70 लाख रुपये की इस स्क्रीन पर हर रोज व हर घंटे की एसपीएम रिपोर्ट आती रहेगी।