फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By tying the *Raksha Sutra*, farmers will convey a message about the safety of children.

Faridabad News: रक्षासूत्र बांधकर किसान देंगे बच्चों की सुरक्षा का संदेश

Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
By tying the *Raksha Sutra*, farmers will convey a message about the safety of children.
सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने दोहराया कि जब तक उनकी भूमि का मुआवजा वर्तमान मार्केट रेट के अनुसार नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आसपास के गांवों से भी किसान धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं।



धरना स्थल पर अध्यक्ष धर्मवीर फौजी के साथ चेतराम, श्रीपाल, रॉकी, दिनेश रावत, कैलाश, तेजराम, नरेंद्र झम्मन, रतनलाल, नारायण सिंह और संदीप एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं। किसान नेता बबलू हुड्डा, पप्पू बीसला, भगतजी बीसला और देवी सिंह लांबा ने भी धरने में भाग लिया। बृहस्पतिवार को कोई प्रशासनिक अधिकारी किसानों से बातचीत करने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। किसानों ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर धरना स्थल पर अलग तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। सभी बहनें और बच्चियां घर से रक्षासूत्र लेकर धरना स्थल पर आएंगी। जो जनप्रतिनिधि, मंत्री, समाजसेवी, सरकारी अधिकारी या विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष बच्चों की रक्षा का संकल्प लेंगे, उन्हें रक्षासूत्र बांधा जाएगा। किसानों ने कहा कि रक्षासूत्र सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। पुराने समय में भी बहनें राजाओं-महाराजाओं को रक्षासूत्र भेजकर उनसे रक्षा का वचन लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed