फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto-mutation to make revenue services time-bound; no need to make repeated visits to the Tehsil office: Deputy Commissioner

Faridabad News: ऑटो म्यूटेशन से राजस्व सेवाएं होंगी समयबद्ध, नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्करः उपायुक्त

Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Auto-mutation to make revenue services time-bound; no need to make repeated visits to the Tehsil office: Deputy Commissioner
फरीदाबाद। राजस्व सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था लागू कर रही है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इसका उद्देश्य रजिस्ट्री के बाद इंतकाल की प्रक्रिया को समयबद्ध करना है। ऑटो म्यूटेशन के बाद लोगों को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्करों से राहत देना है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन पहले चार दिन पटवारी के लॉगिन में रहेगी। पांचवें दिन तक कार्रवाई नहीं होने पर यह स्वत: कानूनगो के लॉगिन में चली जाएगी, जहां दो दिन का समय मिलेगा। सातवें दिन म्यूटेशन सीआरओ के लॉगिन में पहुंचेगी और उन्हें चार दिन में कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 11वें दिन म्यूटेशन स्वत: जमाबंदी में शामिल हो जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित समय में म्यूटेशन नहीं होने पर नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे। दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे और संबंधित विभाग को 10 दिन में कार्रवाई करनी होगी। म्यूटेशन संभव होने पर उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अस्वीकृति की स्थिति में सीआरओ को कारण स्पष्ट करते हुए स्पीकिंग ऑर्डर जारी करना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार अधिक से अधिक राजस्व सेवाएं घर बैठे या नजदीकी सीएससी के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। जमाबंदी में हिस्से की जानकारी, छोटी त्रुटियों में सुधार और तकसीम जैसी प्रक्रियाओं को भी ऑनलाइन और समयबद्ध बनाने पर जोर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article