{"_id":"139-29995","slug":"Faridabad-29995-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर ही दर्ज होगी यात्रियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर ही दर्ज होगी यात्रियों की शिकायत
Faridabad
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे यात्रियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी व आरपीएफ थाने में जाने की परेशानी नहीं उठानी पडे़गी। यात्री अपनी कोई भी शिकायत प्लेटफॉर्म पर ही दर्ज करवा सकेंगे। जीआरपी प्लेटफार्म नंबर-दो व तीन पर शिकायत केंद्र बनाने जा रही है। इसके लिए बूथ भी बना दिया गया है। बूथ पर जल्द ही पुरुष व महिला सिपाही तैनात कर दी जाएगी।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर अधिकांश एक्सप्रेस व लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-दो व तीन से ही गुजरती हैं, ऐसे में कई बार आपराधिक घटनाओं के शिकार यात्रियों को फुटओवर ब्रिज पार करके थाने में जाना पड़ता है। ट्रेन छूटने के भय से यात्री कई बार अपनी शिकायत ही दर्ज नहीं करवाते हैं। जिसके बाद वह गंतव्य स्थान में पहुंचने पर अपनी शिकायत करते हैं। गंतव्य स्थान की पुलिस एफआईआर की कॉपी फरीदाबाद जीआरपी को भेज देती है। इतना समय बीतने के बाद जीआरपी को केस सुलझाने में काफी समय लग जाता है।
जीआरपी थाना फरीदाबाद के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर शिकायत केंद्र बनाया जा रहा है, जहां यात्री अपनी शिकायत प्लेटफॉर्म पर ही दर्ज करवा सकेंगे।