{"_id":"139-29991","slug":"Faridabad-29991-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी ली नहीं और दे दिया पजेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनओसी ली नहीं और दे दिया पजेशन
Faridabad
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-89 में बिल्डर ने टाउन प्लानर के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो टाउन एंड कंट्री प्लानर की गाज बिल्डर पर गिर सकती है। बिल्डर ने बिना टाउन प्लानर से एनओसी लिए ही बायर्स को पजेशन लेटर थमा दिया है।
नहरपार विकसित हो रहे हुडा के 15 नए सेक्टरों में करीब 2500 एकड़ जमीन पर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी तैयार की जा रही है। इन सोसायटी को तैयार करने के लिए सरकार की ओर से 11 बिल्डरों को लाइसेंस जारी किया गया है। एरिया अभी पूरी तरह से बिल्डरों की ओर से विकसित तक नहीं किया गया है। लेकिन कुछ बिल्डर ने बायर्स को पजेशन लेटर जारी करना शुरू कर दिया है। बिल्डर की ओर से यह पजेशन लेटर तब जारी किया जा सकता है जब बिल्डर टाउन प्लानर से एनओसी ले चुका हो। लेकिन बिल्डरों ने अभी तक एनओसी के लिए आवेदन तक नहीं किया है। ऐसे में पजेशन लेटर जारी करने का सवाल ही नहीं बनता।
इस बात को लेकर बायर्स के समर्थन में ग्रेटर फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन और बिल्डरों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। पिछले दिनों टाउन प्लानर के कार्यालय पर बायर्स और ग्रेफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि सेक्टर-89 स्थित बिल्डर ने बिना एनओसी लिए ही पजेशन लेटर जारी कर दिया है। पजेशन लेटर लेने के लिए बायर्स से दस लाख रुपए की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
---
सेक्टर-89 पीयूष ग्रुप की ओर से विकसित किया जा रहा है। बिल्डर ने अभी तक एनओसी नहीं ली है। लेकिन बायर्स को लगातार पजेशन दिया जा रहा है। इस पर तत्काल बिल्डर से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका जवाब पीयूष ग्रुप को एक सप्ताह के भीतर देना है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो टाउन एंड कंट्री प्लानर को कार्रवाई के लिए लिख दिया जाएगा।
-संजीव मान, टाउन प्लानर, फरीदाबाद