{"_id":"139-27270","slug":"Faridabad-27270-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा
Faridabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पवनसुत हनुमान की जयंती पर सोमवार को शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने इस विशेष मौके पर मंदिरों में बजरंग बली को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
एक नंबर स्थित सनातन धर्म महावीर दल हनुमान मंदिर की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा में हनुमानजी के विभिन्न स्वरूपों एवं उनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर किए गए कार्यों की झांकी निकाली गई।
इस मौके पर छाती फाड़कर हृदय में राम और सीता का चित्र दिखाते हुए निकाली गई झांकी लोगों के खास आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा संजीवनी बूटी लाते हुए, सुरसा के मुंह में बैठे हुए, समुद्र लांघते हुए, हवा में उड़ते हुए हनुमान जी की झांकियां शोभायात्रा में शामिल थी।
विज्ञापन
इसमें सिंदूरी हनुमान एवं राम दरबार की भी झांकी शामिल थी। बैंड बाजों के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में शानदार आतिशबाजी की गई। मथुरा रोड पार्श्वनाथ सिटी मॉल के सामने स्थित भव्य हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा।