{"_id":"139-25262","slug":"Faridabad-25262-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम पुलिस ने खंगाले रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम पुलिस ने खंगाले रिकॉर्ड
Faridabad
Updated Sat, 06 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मान्यता नहीं होने के बावजूद प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन देने के मामले में बृहस्पतिवार को फरीदाबाद पहुंची सिक्किम पुलिस ने सेक्टर-15 स्थित एक इंस्टीट्यूट में करीब 10 घंटे तक रिकार्ड खंगाला। रात करीब एक बजे तक रिकार्ड खंगालने के बाद पुलिस कुछ कागजात अपने साथ ले गई।
सिक्किम पुलिस एनसीआर में छापेमारी के दौरान फरीदाबाद के सेक्टर-15 की मार्केट के बेसमेंट में स्थित एल-गोल इंस्टीटयूट में पहुंची। सिक्किम पुलिस की इस टीम में तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों के अलावा करीब 15 पुलिसकर्मी शामिल थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे इंस्टीटयूट के रिकार्ड को खंगालने का काम शुरू किया गया। जो कि रात एक बजे तक चला।
बताया जा रहा है कि सिक्किम पुलिस ने एक छात्र की शिकायत पर सिक्किम की ईआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के प्रमोटर समेत करीब 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली में छापेमारी के दौरान फर्जी मार्कशीट बनाने वाली मशीन पकडे़ जाने के बाद सिक्किम पुलिस ने फरीदाबाद का रुख किया। बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी से फरीदाबाद के करीब 56 हजार छात्र जुडे़ हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी की पूर्व में मान्यता खत्म हो चुकी हैं, लेकिन अभी इस यूनिवर्सिटी के नाम विभिन्न इंस्टीटयूट के माध्यम से दाखिला देकर पढ़ाई कराई जा रही है और उन्हें फर्जी मार्कशीट दी जा रही है।