{"_id":"139-24892","slug":"Faridabad-24892-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का भाषण समाप्त होते ही लोग जाने लगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का भाषण समाप्त होते ही लोग जाने लगे
Faridabad
Updated Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। नरेंद्र मोदी का जादू शुक्रवार को भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। सेक्टर 12 के मैदान में दूसरे वक्ता मोदी का नाम भी लेते तो तालियां बजने लगतीं। यही नहीं मोदी का भाषण समाप्त होते ही भीड़ उखड़ने लगी।
फरीदाबाद में यह रैली अब तक की भाजपा की हुई सभाओं से सबसे बड़ी थी। अगर यह कहें कि मंच पर पूरी भाजपा बैठी थी तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि तमाम बड़े नेता मौजूद थे। जो भी नेता बोलने खड़ा होता और संबोधन में नरेंद्र मोदी का नाम लेता, भीड़ मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती। अरुण जेटली ने तो कह भी दिया कि मोदी का नाम आते ही आप लोग इसलिए नारे लगाते हो और तालियां बजाते हो क्योंकि विकास की चर्चा होने पर गुजरात का नाम दुनिया में सबसे आगे आता है। सभा का संचालन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने किया।
एमपी से कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देंगे : शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अत्याचार की अति हो गई है। कोलगेट, एफडीआई। एक से बढ़कर एक घोटाले हो रहे हैं। चौहान ने हरियाणा के लोगों से आह्वान किया कि वह हरियाणा से कांग्रेस को उखाड़ दें, मध्य प्रदेश में वह कांग्रेस का नामोनिशान मिटा देंगे।
विज्ञापन
पेड़ों पर वोट भी नहीं लगते : जेटली
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री पर रैली में कटाक्ष किया। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि नोट पेड़ों पर नहीं लगते हैं। जेटली ने कहा कि अगर पेड़ों पर नोट नहीं होते तो पेड़ों पर वोट भी नहीं लगते हैं। चुनाव में इसका पता लग जाएगा।