{"_id":"139-24517","slug":"Faridabad-24517-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और मारपीट के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ और मारपीट के दो आरोपी काबू
Faridabad
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राउन प्लाजा मॉल में 19 सितंबर को खरीदारी करके लौट रहे दंपति के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।
गौरतलब है कि सेक्टर-15 के गांव अजरौंदा में रहने वाली एक महिला ने थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को वह अपने पति के साथ सेक्टर-15ए स्थित क्राउन प्लाजा मॉल में सामान लेने गई थी। शाम करीब साढे़ चार बजे वह प्लाजा से बाहर आकर गेट पर खड़ी हो गई, जबकि उसका पति मोटरसाइकिल लेने पार्किंग में चला गया।
आरोप है कि इसी बीच तीन युवक उसकी तरफ देखकर सीटी मारने लगे और अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर दो युवकों ने महिला का दोनों हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने उनसे छूटने का प्रयास किया तो युवकों ने मारपीट की। शोर सुनकर महिला का पति भी मौके पर आ गया। आरोप है कि युवकों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों में से एक का नाम भीष्म पुत्र डालचंद निवासी यादवपुर व दूसरे का नाम नरेंद्र पुत्र परसी राम निवासी गांव चान्ट व तीसरे का नाम अशोक पुत्र पिन्टू गांव अलावलपुर बताया। पुलिस ने नरेंद्र व अशोक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भीष्म की तलाश जारी है।