फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फोटो सुझाएंगे भविष्य का ईंधन

फोटो सुझाएंगे भविष्य का ईंधन

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेमिनारों, विज्ञापनों और नारों से हटकर नए-नए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को खोजने के लिए वैश्विक स्तर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ताकि, वैज्ञानिक फोटो के माध्यम से यह बता सकें कि भविष्य का ईंधन कौन-कौन सी चीजें बन सकती हैं। यह काम कर रही है देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के समन्वयक मशहूर वाइल्ड लाइफ फोटोग्र्राफर एन. शिवकुमार को बनाया गया है, जो फरीदाबाद स्थित इंडियन ऑयल रिसर्च सेंटर में कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता का नाम फाइंड फ्यूचर फ्यूल रखा गया है। दरअसल, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की लगातार कमी हो रही है। तमाम देश इस कोशिश में लगे हैं कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ा जाए। पर इसमें अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल पा रही है। शिवकुमार कहते हैं कि ऊर्जा स्रोतों को लेकर चिंता वैश्विक है। पारंपरिक ऊर्जा महंगी और कम हो रही है। तेल के लिए लगातार और गहराई में जाना पड़ रहा है। इसलिए आईओसी ने तेल एवं गैस कंपनियों, रिफाइनरियों के कर्मचारियों, वैज्ञानिकों से फोटो के जरिए इस दिशा में उनका नजरिया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण जानने का प्रयास शुरू किया है। ताकि भविष्य में पर्यावरण हितैषी और सुलभ ऊर्जा मिल सके। पूरी दुनिया में इस क्षेत्र से करीब दो लाख लोग जुड़े हैं जो इसमें शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन

------------
-यह प्रतियोगिता ऑनलाइन है। भविष्य की ऊर्जा क्या हो सकती है इसे बताने वाले फोटो ऑनलाइन पेट्रोटेक-2012 फोटो कांटेस्ट एंड एग्जीबिशन पर जाकर अपलोड किए जा सकते हैं। कारपोरेट एवं व्यक्तिगत दोनों श्रेणी के प्रतियोगी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो ऑनलाइन 17 सितंबर तक सबमिट किए जा सकेंगे। फोटो कितनी भेजनी है इसकी कोई सीमा नहीं है। चयनित किए गए करीब 200 फोटो 14 से 17 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाले 10वें इंटरनेशनल ऑयल एंड गैस कांफ्रेंस एंड एग्जीबिशन में प्रदर्शित किए जाएंगे।
----------

ये होंगे जज
-दिल्ली की सबसे पुरानी फोटो स्टूडियो के संचालक अशोक दिलवाली।
-मशहूर फोटोग्राफर एस. पॉल(रघु राय के भाई)।
-संचार मंत्रालय फोटो डिवीजन के निदेशक देबातोष सेन गुप्ता।
---------
-फरीदाबाद के एक वैज्ञानिक ने ‘काई (एल्गी)’ को ऊर्जा का स्रोत बताते हुए उसकी फोटो भेजी है।
-----------
ये हैं प्रमुख वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत:
-सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जियोथर्मल ऊर्जा, समुद्र की लहरों से ऊर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed