{"_id":"715706cd79e7354ec20c2559880d322c","slug":"16-students-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले झंडे दिखाने से पहले ही 16 विद्यार्थी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले झंडे दिखाने से पहले ही 16 विद्यार्थी हिरासत में
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने की घोषणा को लेकर जिला प्रशासन रविवार को काफी मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित गीता भवन में चल रही कार्यकर्ताओं की बैठक की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां छापा मारकर 16 विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिषद की महानगर अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज, जसवंत सैनी व सचिन माढ़ोतिया की मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन
जहां परिषद पदाधिकारियों ने अपना 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। इसमें छात्र संघ चुनाव बहाली, जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर खोेलने, कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम बंद करने, कैंपस में छात्रा सुरक्षा और छेड़छाड़ में दोषी शिक्षकों को निलंबित करने और ग्रामीण छात्रों के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन