{"_id":"f24de5ea2bfb9a682270c0d3232e9e81","slug":"employees-of-the-department-of-roadways-united-will-make-a-success-of-unions-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज विभाग के कर्मचारी एकजुट, यूनियनें हड़ताल को सफल बनाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज विभाग के कर्मचारी एकजुट, यूनियनें हड़ताल को सफल बनाएंगी
जींद/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से 3519 परमिट निजी हाथों में देने के विरोध में हरियाणा रोडवेज विभाग में कार्यरत सभी यूनियन संगठनों ने मिलकर सांझा संघर्ष करने का फैसला लिया है।
सभी संगठन एक मंच पर आकर सरकार का विरोध करते हुए 13 और 14 नवंबर को हरियाणा रोडवेज का राज्य स्तर पर चक्काजाम करेंगे।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान बलराज देशवाल और धर्मबीर पहलवान ने कहा कि दो नवंबर को रोहतक में कार्यरत सभी सातों यूनियनों के राज्य प्रधान व महासचिवों ने एक संयुक्त बैठक कर सर्वसम्मति से विभाग को बचाने व कर्मचारियों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी का गठन किया गया था।
इसके अलावा 14 सदस्यीय पदाधिकारियों की कमेटी बनाई थी। रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने सकरार को चेताया कि यदि 3519 निजी परमिट को रद्द नहीं किया गया और विभाग में बसों की संख्या कम से कम दस हजार नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि 13 और 14 नवंबर की राज्यव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।