फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   earrings snatched from old lady

बुजुर्ग से कहा घर छोड़ देंगे, बालियां छीन ली

Sat, 05 Oct 2013 09:29 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
earrings snatched from old lady
लिफ्ट के बहाने कार सवार महिलाएं एक वृद्धा की सोने की बालियां उतारकर फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कीर्तिनगर की गली नंबर सात निवासी पूजा ने बताया कि वह अबोहर से अपनी नानी शांति देवी के साथ मंडी किलियांवाली के बस अड्डे पर उतरी थी।

उन्होंने बस अड्डा पर रिक्शा चालक से डबवाली के पुराना हनुमान मंदिर के पास स्थित हाकम के घर जाने के लिए कहा। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार वहां आकर रुकी।


उसमें से एक महिला उतरी। उसने कहा कि वह भी हाकम के घर के पास रहती है। उन्हें छोड़ देगी, वे कार में बैठ गए। कार में पहले से ही दो महिलाएं सवार थीं।

उनके बैठते ही चालक ने कार को मलोट की ओर मोड़  दिया। गुरुनानक कॉलेज मंडी किलियांवाली के पास जाकर उन्हें महिलाओं ने उतार दिया कि कार में जगह नहीं है।
विज्ञापन


उनके कार से उतरते ही चालक ने गाड़ी भगा ली। उसकी नानी ने अपने कानों में पहनी बालियां संभाली तो वे गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed