फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dispute solved between stockist and truck union

आढ़तियों-ट्रक यूनियन का विवाद सुलझा

Sat, 23 Nov 2013 07:23 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
dispute solved between stockist and truck union
धान से भरा ट्रक चोरी होने पर अनाज मंडी आढ़तियों और ट्रक यूनियन के बीच चला आ रहा गतिरोध प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया है। इसके साथ ही शनिवार को अनाज मंडी में फसलों की खरीद फरोख्त शुरू हो गई है।
विज्ञापन


समझौते के अनुसार ट्रक यूनियन द्वारा चोरी हुए माल की जिम्मेदारी के रूप में क्षतिपूर्ति से मना करने पर आढ़ती अपने स्तर पर यूनियन से बाहर के किसी भी ट्रक में अपना माल भेज सकते हैं। वहीं चोरी हुए धान से भरे ट्रक को शहर थाना पुलिस ने गांव बास के पास से बरामद किया है। लेकिन धान का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन



अनाज मंडी से गंगा ट्रेडिंग कंपनी का धान से भरा ट्रक चोरी होने के बाद पिछले दो दिन से हड़ताल पर रहे आढ़तियों ने शनिवार को फसलों की खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। शुक्रवार को आढ़तियों, ट्रक यूनियन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक एसडीएम अमृता सिवाच और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़तियों का कहना था कि माल भेजने के लिए ट्रक यूनियन से हायर किए जाते हैं। इसलिए रास्ते में माल गायब होने पर उसकी क्षतिपूर्ति ट्रक यूनियन करे। लेकिन ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने रास्ते में गायब होने वाले माल की क्षतिपूर्ति से साफ मना कर दिया। जिस पर निर्णय लिया गया कि अनाज मंडी से माल उठाने के लिए यूनियन से ट्रक हायर करना बाध्यता नहीं है। आढ़ती अपने स्तर पर कहीं से भी कोई ट्रक हायर कर सकता है। न ही ट्रक यूनियन अनाज मंडी से उठान के दौरान बाहरी गाड़ी से किसी प्रकार का दबाव बनाएगी। जिस पर ट्रक यूनियन भी सहमत हो गई। समझौते के बाद आढ़तियों ने खरीद फरोख्त शुरू कर दी।


द ग्रेन फूड एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीश उर्फ बबलू गोयल ने कहा कि अब आढ़ती ट्रक यूनियन से ट्रक लेने के लिए बाध्य नहीं है। ट्रक यूनियन ने रास्ते में गायब होने वाले माल की जिम्मेदारी लेने और क्षतिपूर्ति से मना कर दिया है। न ही ट्रक यूनियन बाहरी ट्रक लोड करने पर कोई अड़ंगा डालेगी। एसडीएम अमृता सिंह सिवाच ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

गांव बास से मिला चोरी ट्रक

अनाज मंडी के पास धर्मकांटे से चोरी हुए धान से भरे ट्रक को शहर थाना पुलिस ने लावारिस हालात में गांव बास के पास से खाली हालात में बरामद किया है। लेकिन लाखों रुपये कीमत की धान का कोई सुराग नहीं लगा है। बीस नवंबर रात को अनाज मंडी की गंगा ट्रेडिंग कंपनी से 14 लाख रुपये कीमत का धान ट्रक में भरा गया था। जिसे सोनीपत फर्म के पास भेजा गया था, लेकिन अनाज मंडी के पास धर्मकांटे से धान से भरा ट्रक चोरी हो गया।


पुलिस ने गंगा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक देवेंद्र अत्री की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक गांव बास के निकट एक लिंक रोड पर लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। लेकिन ट्रक से धान गायब था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि ट्रक खाली और लावारिस हालात में गांव बास हिसार के निकट से बरामद हुआ है। चोरो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed