{"_id":"61790d71d3923b174f6c87e0","slug":"delhis-woman-commits-suicide-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बीमारी के चलते तनाव में थी दिल्ली की महिला, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बीमारी के चलते तनाव में थी दिल्ली की महिला, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Wed, 27 Oct 2021 01:57 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:57 PM IST
सार
दिल्ली की महिला ने सोनीपत में आत्महत्या कर ली। महिला को डिस्क की बीमारी थी और वह इसके चलते तनाव में थी। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां एक सवारी गाड़ी ने उसे चपेट में लिया। महिला पंचशील कॉलोनी में किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने सवारी गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला डिस्क की बीमारी से परेशान थी। सूचना के बाद मौके पर आई राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मूलरूप से दिल्ली के गांव मुंडका की रहने वाली महिला यहां पंचशील कॉलोनी में किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: सिरसा में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन
विज्ञापन
उसकी पहचान सुशीला (38) के तौर पर हुई है। सुशीला ने बुधवार को सवारी गाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों का कहना है कि वह डिस्क की बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने जान दे दी।
विज्ञापन