फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dead body of murderer found in mutilated condition inside house in Sonipat

Sonipat: घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला हत्यारोपी का शव, छह मामलों में नामजद था मृतक

Thu, 15 Aug 2024 07:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक घर में अकेला रहता था। युवक की मां गोहाना में बेटी के पास रह रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of murderer found in mutilated condition inside house in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव बुटाना में युवक का शव घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक हत्या समेत छह मामलों में नामजद रहा है। वह घर में अकेले रहता था। उसकी मां अपनी बेटी के पास गोहाना में रह रही है। पड़ोस के लोगों ने घर से बदबू आने पर बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी प्रदीप (26) का शव वीरवार को उनके घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पड़ोस के लोगों को घर से बदबू आई तो पुलिस टीम को अवगत कराया। सूचना के बाद बरोदा थाना प्रभारी लाल सिंह, बुटाना चौकी प्रभारी और सीआईए गोहाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। प्रदीप का शव मुंह के बल घर के अंदर जमीन पर पड़ा था। वहां खून बिखरा हुआ था। टीम ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। प्रदीप के शव पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप घर में अकेला रहता था। प्रदीप की बहन शादीशुदा हैं और गोहाना में रहती है। उसकी मां भी अपनी बेटी के पास गोहाना में रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छह मामलों में नामजद था प्रदीप
प्रदीप पर जनवरी, 2018 में शहर थाना गोहाना में हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी 2018 में शहर थाना गोहाना में अवैध शस्त्र अधिनियम, मई 2019 में बरोदा थाना में लूट व चोरी का मुकदमा दर्ज था। वहीं पानीपत के चांदनी बाग में जुलाई 2020 में अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी 2021 में थाना सदर गोहाना में लूट व जनवरी 2021 में सदर गोहाना में हत्या के मामले में नामजद रहा था। जिसमें वह जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का शव घर के अंदर मिला है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed