फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dalit's houses burned, case on six

दलितों का घर जलाया, छह पर केस

Thu, 24 Oct 2013 09:34 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
dalit's houses burned, case on six
गांव धरौदी में विवादित जमीन पर दलित का मकान फूंकने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर घर में घुसकर आग लगाने, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जाने से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



गांव धरौदी निवासी गजे सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवादित जगह पर उसके बेटे ने मकान बनाया हुआ है।
विज्ञापन


22 अक्तूबर रात को गांव के ही महाबीर, बिंद्र, बहादर, पप्पू, विनोद, सता उसके मकान में घुस आए और आग लगा दी। जिससे मकान में रखा सामान और छत जल गई। पुलिस ने गजेसिंह की शिकायत पर महाबीर, बिंद्र, बहादर, पप्पू, विनोद, सता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव धरौदी की पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर खींचतान चली आ रही है। जिसको लेकर पंचायत भी हो चुकी है। इससे पहले भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए थे।


बुधवार को दलित परिवार एसपी और डीसी से मिले थे और मामले से अवगत करवाया था। बाद में नरवाना के डीएसपी ने भी घटना स्थल का दौरा किया। जिसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed