{"_id":"a0745f82-ade0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dalit-minor-girl-gang-raped-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर दलित किशोरी से दबंगों ने किया गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर दलित किशोरी से दबंगों ने किया गैंगरेप
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक जिले में एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार महम कसबे के एक वार्ड से नाबालिग को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान इमलीगढ़ निवासी विनोद, सत्यवान, बलवान और महम निवासी संदीप और विकास उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
आरोपी किशोरी को विकास के कमरे पर ले गए और उससे गैंगरेप किया। इसके बाद बलवान और सत्यवान उसे बंद पड़ी चौपाल में ले गए और फिर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को फरमाना चुंगी के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई।