फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dabwali be a way for the Nagar Council, the number of wards from 21

डबवाली में नगर परिषद बनने का रास्ता साफ, वार्डों की संख्या हुई 21

Tue, 01 Oct 2013 09:47 PM IST
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dabwali be a way for the Nagar Council, the number of wards from 21
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली शहर में 19 की जगह वार्डों की संख्या अब 21 हो गई है। आगामी चुनाव भी 21 पार्षदों के लिए होगा।
विज्ञापन


ऐसे में पालिका की जगह नगर परिषद बनना तय हो गया है। नई वार्ड बंदी के लिए  एडहॉक कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लाया गया, लेकिन वार्डों के आरक्षण के लिए अपनाए जा रहे सिस्टम पर कमेटी सदस्यों ने ऐतराज जताया, जिसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया।

एडहॉक कमेटी की बैठक मंगलवार को नगरपालिका में हुई। इसमें सहायक निदेशक लोकल बॉडी हरियाणा रणवीर सिंह पराशर, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर नायब तहसीलदार सतबीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा, नगरपालिका सचिव ऋषिकेश, पार्षद विनोद बांसल, रमेश बागड़ी, मधु बागड़ी, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र छिंदा ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में वार्ड बंदी का प्रस्ताव रखा, जिसमें वार्डों की संख्या 19 से बढ़कर 21 दिखाई गई। सभी सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया।

महिला आरक्षण पर बिगड़ी बात
--------------------
वार्डों को आरक्षित करने पर बात बिगड़ गई। वार्ड नंबर चार, पांच, छह, पंद्रह, अठारह और उन्नीस को एससी के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया।

बीसी के लिए आरक्षित करने के लिए वार्ड नंबर एक और सोलह को आगे रखा गया, जिस पर कमेटी सदस्य सुरेंद्र छिंदा ने विरोध जताया।

कमेटी सदस्य के अनुसार वार्ड नंबर 21 में बीसी श्रेणी के लोगों की संख्या ज्यादा है इसलिए इसे बीसी के लिए आरक्षित किया जाए।

लोकल बॉडी के सहायक निदेशक ने सर्वे रिपोर्ट के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने वाले सात वार्डों पर मामला अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कमेटी सदस्य टेकचंद छाबड़ा, मधु बागड़ी, रमेश बागड़ी, सुभाष मित्तल, सुरेंद्र छिंदा ने लॉटरी सिस्टम की बजाय रोटेशन सिस्टम अपनाने का मुद्दा रखा।

सहायक निदेशक आरएस पराशर ने कहा कि नई वार्ड बंदी के बाद महिला के लिए आरक्षित वार्डों की घोषणा लॉटरी सिस्टम के जरिए होती है।

इस पर कमेटी सदस्यों ने कानून का अवलोकन करने के बाद ही सहमति जताने पर जोर दिया। सहमति न बनने पर बैठक स्थगित कर दी गई।

साल 2011 में हुई जनगणना के आधार पर शहर की जनसंख्या 52811 है। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सड़क किनारे मिले लोगों को भी जोड़ा गया है, जबकि नगर पालिका के सर्वे में आबादी 50390  बताई गई है।

नगरपालिका सर्वे के मुताबिक शहर के प्रत्येक वार्ड में आबादी 2190 से लेकर 2600 तक पहुंच गई है, जिसके आधार पर वार्डों की संख्या 19 से बढ़कर 21 कर दी गई है।


रेलवे लाइन से पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र की ओर वार्डों की संख्या पांच थी, लेकिन अब चार कर दी गई है। नई वार्ड बंदी के अनुसार वार्ड नंबर सात और 17 से एक-एक नया वार्ड बनाया गया है।

इस तरह वार्डों की संख्या 21 हो गई है। दो वार्डों की वृद्धि के साथ ही नगरपालिका की जगह डबवाली नगर परिषद बन गई है।

सरकार के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव

लोकल बॉडी हरियाणा के सहायक निदेशक रणवीर सिंह पराशर ने बताया कि नई वार्ड बंदी के अनुसार शहर डबवाली में वार्डों की संख्या 21 हो गई है।

डबवाली अब नगर परिषद बनने जा रही है। प्राथमिक नॉटिफिकेशन के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। पंद्रह दिनों में लोगों की आपत्तियां सुनी जाएंगी।

बाद में फाइनल नोटिफिकेशन के लिए पुन: सरकार के पास भेज दिया जाएगा। वार्डों के आरक्षण के मुद्दे पर आम सहमति न बनने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।

नियमानुसार आगामी बैठक में महिला आरक्षित वार्डों का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed