{"_id":"c6baafc330cbcae4f8ddd29fde5ae931","slug":"current-from-getting-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से एक की मौत, दो घायल
नरवाना/जींद/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला जींद के नरवाना के उझाना गांव में खेतों में मंगलवार दोपहर बाद बोरिंग करते समय करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गए।
गंभीर रूप से झुलसे लोगों को सामान्य अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें पटियाला ले गए।
पंजाब के पटियाला जिले के गांव ठेहरवा निवासी सोमा सिंह, सागरा गांव निवासी सोनू और रणधीर उझाना गांव में एक खेत में बोरिंग का काम कर रहे थे।
जब ये व्यक्ति बोरिंग करने के लिए लोहे की तिपाई को उठा कर लगा रहे थे तो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार के साथ यह तिपाई को छू गई, जिससे उसमें करेंट आ गया और तीनों व्यक्ति करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
तीनों को तुरंत सामान्य अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां डाक्टरों ने सोमा सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू और रणधीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। घटना की सूचना गढ़ी थाना पुलिस को दे दी गई है।