फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly man struck by a stray cow right after stepping out of his home in Ambala; suffers knee fracture

अंबाला: घर से बाहर निकलते ही बुजुर्ग को बेसहारा गाय ने मारी टक्कर, घुटने में फ्रेक्चर; 30 घंटे में दूसरा मामला

Tue, 25 Aug 2026 12:01 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

अंबाला में नगर परिषद की ढिलाई के कारण सड़कों व तंग गलियों में घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। महज 30 घंटे पहले ही शहर में एक सांड ने 10वीं कक्षा की स्कूली छात्रा खुशी को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया था।

विज्ञापन
Elderly man struck by a stray cow right after stepping out of his home in Ambala; suffers knee fracture
बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

बेसहारा पशुओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंबाला में दूसरे दिन बब्याल के रविदास मोहल्ला में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला कृष्णा को बेसहारा गाय ने टक्कर मार दी। गाय का सींग टांग में फंसने के कारण महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उनके घुटने में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। अंबाला में दो दिनों के भीतर बेसहारा मवेशियों के हमले का यह दूसरा बड़ा मामला है।

विज्ञापन


एक दिन पहले बच्ची पर हुआ था हमला, आए 18 टांके
अंबाला में नगर परिषद की ढिलाई के कारण सड़कों व तंग गलियों में घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। महज 30 घंटे पहले ही शहर में एक सांड ने 10वीं कक्षा की स्कूली छात्रा खुशी को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया था, जिसके सिर व माथे पर गंभीर चोटें आईं और 18 टांके लगाने पड़े थे। दो दिन में लगातार हुए इन दो हादसों से स्थानीय निवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में बेसहारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed