फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress holds Samvad meeting in Jhajjar deliberations on strengthening organization and upcoming programs

हरियाणा: झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

Tue, 25 Aug 2026 12:21 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

विधायक कुलदीप वत्स ने कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर मार्गदर्शन किया। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश कुमार ने नए पदाधिकारियों का परिचय कराया और सेवादल के कांग्रेस की मौलिक विचारधारा के लिए अग्रणी रहने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Congress holds Samvad meeting in Jhajjar deliberations on strengthening organization and upcoming programs
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने झज्जर पहुंचकर पार्टी की संवाद बैठक में भाग लिया। यह बैठक प्रीति गार्डन में आयोजित की गई, जहां झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और विधायक कुलदीप वत्स ने नेताओं का स्वागत किया। पदाधिकारियों के साथ सिलसिलावार बैठकों का दौर चला, जिसमें पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन




बैठक में कांग्रेस सेवादल झज्जर की जिला कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विधायक कुलदीप वत्स को संगठन विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कुलदीप वत्स ने कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर मार्गदर्शन किया। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश कुमार ने नए पदाधिकारियों का परिचय कराया और सेवादल के कांग्रेस की मौलिक विचारधारा के लिए अग्रणी रहने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed