फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uncontrolled rickshaw falls into drain, one girl dead in Sonipat of Haryana

सोनीपत में बड़ा हादसा, रिक्शा ड्रेन में गिरा, डूबने से बच्ची की मौत, दो मासूम लापता

Tue, 15 Sep 2020 03:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Sep 2020 03:02 AM IST
सार

  • लड़की अपनी भांजी और दो भाइयों को रिक्शा में बैठाकर दुकान पर लेने जा रही थी सामान 
  • बच्ची का परिवार प्याऊ मनियारी में रहकर करता है मजदूरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

विज्ञापन
Uncontrolled rickshaw falls into drain, one girl dead in Sonipat of Haryana
दो मासूम की तलाश में जुटे गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्याऊ मनियारी के पास सोमवार को रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरने से बच्ची की मौत हो गई और उसके मामा लगने वाले दो बच्चे डूब गए। बच्चे अपनी बहन के साथ रिक्शा में सवार होकर दुकान से सामान लेने जा रहे थे। रिक्शा चला रही बच्ची ने कूदकर जान बचाई तो अन्य सभी ड्रेन में बह गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं के गांव ककराला का सलीम अपने परिवार के साथ फिलहाल प्याऊ मनियारी में रहता है। सलीम की 11 वर्षीय बेटी अफसाना सोमवार शाम को रिक्शा में अपनी भांजी अलीफशाह (4), भाई माजिद (5) और मुजाहिद (2) के साथ उन्हें  बिस्कुट दिलाने दुकान पर जा रही थी। 
विज्ञापन


तीनों बच्चे रिक्शा में पीछे बैठे थे और अफसाना रिक्शा चला रही थी। जब वह ड्रेन के पास से गुजर रही थी तो अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गया। रिक्शा चला रही अफसाना ने कूदकर जान बचाई। लेकिन रिक्शा में सवार उसकी भांजी अलीफशाह, भाई माजिद और मुजाहिद ड्रेन में डूब गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अफसाना ने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग व बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। तलाश के दौरान ड्रेन से अलीफशाह का शव बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। दोनों मासूम बच्चों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। 

अपनी मां नूरजहां के साथ ननिहाल आई थी अलीफशाह
ड्रेन में डूबकर जान गंवाने वाली अलीफशाह सलीम की बेटी नूरजहां की बेटी है। नूरजहां की शादी यूपी के गाजियाबाद में हुई है। अलीफशाह तीन दिन पहले ही गाजियाबाद से प्याऊ मिनयारी अपने ननिहाल आई थी। एक हादसे ने उसकी जान ले ली। 

मजदूरी करता है सलीम, परिजनों का रोकर बुरा हाल 
बदायूं के ककराला गांव का सलीम चार साल पहले प्याऊ मनियारी में आकर रहने लगा था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता है। उसकी बड़ी बेटी नूरजहां की शादी हो चुकी है। वह दो बेटी अफीजा और अफसाना है। दो बेटे ड्रेन में डूब चुके है। जिनकी तलाश जारी है। एक तीन वर्षीय बेटा और है। हादसे के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

दहिसरा घाट के पास पुलिस प्रशासन ने लगाया जाल
बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए गोताखोरों के साथ ही अन्य लोगों की भी मदद ली जा रही है। वहीं प्रशासनिक अमले ने गांव दहिसरा के पास जाल लगा दिया है। जिससे बच्चे बहते हुए वहां पहुंचे तो जाल में अटक सके। वहीं स्थानीय लोगों ने ड्रेन में पानी का बहाव करने की भी मांग की है। 

ड्रेन नंबर-आठ के पास से गुजरते हुए रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिरने से तीन बच्चे डूब गए। जिसमें से एक बच्ची का शव मिला है। दो अन्य की तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। - देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed