{"_id":"6177c1402b161c2c896bd5d4","slug":"two-drivers-arrested-for-taking-dap-fertilizer-from-hisar-to-rajasthan-without-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: बिना बिल डीएपी खाद अनाज मंडी से ले जा रहे थे राजस्थान, दो गाड़ी चालक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: बिना बिल डीएपी खाद अनाज मंडी से ले जा रहे थे राजस्थान, दो गाड़ी चालक दबोचे
Tue, 26 Oct 2021 03:12 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:12 PM IST
सार
हरियाणा में जहां खाद की किल्लत से किसान कराह रहे हैं, वहीं, इसकी कालाबाजारी भी जोरों पर है। दो मामले हिसार में सामने आए हैं। जहां राजस्थान के चुरू के रहने वाले दो लोग अपने वाहनों में खाद लेकर जा रहे थे। इनके पास किसी प्रकार का बिल नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जब्त की गई खाद से भरी पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार अनाज मंडी की एक दुकान से दो लोग बिना बिल के डीएपी खाद लेकर राजस्थान जा रहे थे। सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर-33 के पास नाका लगाकर उन्हें पकड़ा। मामले के संबंध में गुण नियंत्रण निरीक्षक की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे राजस्थान के चुरू निवासी देवीलाल अपनी राजस्थान नंबर की बोलेरो पिकअप गाड़ी में खाद ले जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
विज्ञापन
इसके अलावा चुरू का ही रहने वाला राजूराम राजस्थान नंबर की अपनी गाड़ी में हिसार अनाज मंडी से डीएपी खाद लेकर जा रहा था। दोनों गाड़ियों में डीएपी खाद के 65-65 बैग लोड थे। शिकायत में बताया गया कि ये खाद बिना किसी परमिशन या बिना किसी बिल के लेकर जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने देवीलाल व राजूराम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन