{"_id":"6173badc973e7528542407e2","slug":"rpf-team-caught-3-accused-stealing-tracks-at-railway-station-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करते 3 आरोपी पकड़े, 1 मौके से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करते 3 आरोपी पकड़े, 1 मौके से फरार
Sat, 23 Oct 2021 01:04 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:04 PM IST
सार
सोनीपत में पुलिस ने तीन चोर दबोचे हैं। आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर इन्हें काबू कर लिया। ये लोग पटरी चोरी कर अपनी नशे की लत पूरी करते थे। इनसे ट्रैक्टर-ट्राली बरामद किया गया है, जिसमें पटरियां लोड कर रहे थे। 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि 1 मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे रेलवे की पटरियां चोरी कर रहे तीन आरोपियों को आरपीएफ टीम ने काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। शनिवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में मालगोदाम के पास रखी रेलवे की पटरियों को लोड कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: 20 माह में 19 पेशी, अवैध पीजी में अग्निकांड की भेंट चढ़ी हिसार की मुस्कान को आज भी इंसाफ का इंतजार
नशे की लत पूरी करने को करते थे चोरी
टीम ने पटरियां चोरी कर रहे तीन आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों में साजिद गांव पुगथला, अरमान निवासी समालखा और विकास गांव आसन का रहने वाला है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी रेलवे की पटरियों को चोरी कर रहे थे। आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी अपने कब्जे में ले लिया है।