{"_id":"60c6f8828ebc3e8a64696452","slug":"old-man-shot-dead-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में वारदात: सैर करने निकले स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे के कत्ल के चश्मदीद गवाह थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में वारदात: सैर करने निकले स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे के कत्ल के चश्मदीद गवाह थे
Mon, 14 Jun 2021 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:04 PM IST
सार
गांव अलेवा के रहने वाले सुरेश वशिष्ठ गांव अलीपुर में स्कूल चलाते थे और वहीं परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
स्कूल संचालक सुरेश वशिष्ठ।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव अलीपुरा में हुई। 65 वर्षीय सुरेश वशिष्ठ सुबह सैर करने के लिए निकले थे। कार सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। सुरेश वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जींद के अलेवा गांव निवासी 65 साल के सुरेश वशिष्ठ गांव अलीपुरा में एमडीएन के नाम से स्कूल चलाते थे। स्कूल में ही वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह घूमने के लिए वह अलीपुरा से काब्रच्छा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार में आए कुछ युवकों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से सुरेश वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सामने आया है कि सुरेश वशिष्ठ के बेटे की भी दो साल पहले रोहतक विश्वविद्यालय में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुरेश चश्मदीद गवाह थे। पुलिस सुरेश की हत्या को उस एंगल से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन