{"_id":"6396c7a348c953409c07473a","slug":"name-of-sending-to-america-case-of-fraud-of-rs-27-lakh-and-human-trafficking-in-madhuban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अमेरिका भेजने का लालच देकर ठगे 27 लाख, पहले दुबई भेजा फिर अफ्रीका, अब सात माह से युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: अमेरिका भेजने का लालच देकर ठगे 27 लाख, पहले दुबई भेजा फिर अफ्रीका, अब सात माह से युवक का सुराग नहीं
Mon, 12 Dec 2022 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:48 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में सरविंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई के दस्तावेजों के साथ 27 लाख रुपये नकद भी दे दिए। आरोपियों ने कुछ दिन बाद उसके भाई की फ्लाइट की टिकट उसे दे दी और कहा कि इस फ्लाइट से अमनदीप को अमेरिका भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
अमेरिका भेजने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी और मानव तस्करी का मामला सामने आया है। सेक्टर छह निवासी पीड़ित सरविंद्र ने मधुबन थाना पुलिस को शिकायत देकर चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सेक्टर छह निवासी सरविंद्र ने मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब निवासी अमित कुमार व उसकी पत्नी, रामपाल व उसकी पत्नी सोनिया के साथ आपस में उठना बैठना था। इस दौरान आरोपी रामपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया, अमित व उसकी पत्नी के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसके भाई को अमनदीप सिंह को 32 लाख रुपये में अमेरिका भेज देंगे। वहां पर उसका भाई गुरपाल रहता है। वह तुम्हारे भाई को आसानी से काम दिला देगा और रहने में भी मदद कर देगा। वह रामपाल की बातों में आ गया और भाई अमनदीप का पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज उसे दे दिए।
27 लाख रुपये दिए नकद
पुलिस को दी शिकायत में सरविंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई के दस्तावेजों के साथ 27 लाख रुपये नकद भी दे दिए। आरोपियों ने कुछ दिन बाद उसके भाई की फ्लाइट की टिकट उसे दे दी और कहा कि इस फ्लाइट से अमनदीप को अमेरिका भेज दिया जाएगा। आरोपियों ने फ्लाइट में भाई को पांच हजार यूएस डॉलर खर्च देने के लिए कहा। 23 मार्च को आरोपियों ने भाई को फ्लाइट से दुबई भेज दिया। जब उसका भाई दुबई गया तो आरोपियों ने उसके भाई से पैसे छीन लिए। उसके बाद उसके भाई को साउथ अफ्रीका में डक्कार नाम की जगह पर भेज दिया। जहां उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
सात माह से भाई का पता नहीं
पीड़ित ने बताया कि अब उसके भाई से उसकी बात हुए भी सात माह हो चुके है। उसका कोई अता पता नहीं है कि वह कहां है और क्या कर रहा है। उसके भाई के बारे में जब उसने सभी आरोपियों से बात करता है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। वहीं उसे जान से मारने की धमकी देते है। आरोपियों ने उसके भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर जो पैसे लिए है वह भी उसे वापस नहीं दे रहे।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - तरसेम चंद, थाना प्रभारी, मधुबन।