फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Murder case registered against brother wife and brother in law in Jind

जींद: गला दबाकर की गई थी ऐचरा कलां में व्यक्ति की हत्या, भाई-पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 12:40 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 12:40 PM IST
सार

ऐचरां कलां गांव में 20 दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को मां ने हत्या की शिकायत दी थी। मृतक के भाई, पत्नी व साले के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। पैसों के लेनदेन के विवाद में मर्डर किया गया था। आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Murder case registered against brother wife and brother in law in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

जींद के ऐचरां कलां गांव में 20 दिन पहले हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई, पत्नी व साले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां खजानी देवी ने कहा कि उसके बेटे सतपाल की शादी 10 साल पहले ज्योति से हुई थी। सतपाल और ज्योति का एक छह साल का लड़का प्रतीक है। सतपाल का ज्योति से काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। ज्योति के भाई रोकी ने सतपाल से साढ़े तीन लाख रुपये उधार लिए थे और वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा पुलिस को सम्मान: फतेहाबाद का भट्टू कलां पुलिस स्टेशन देश के शीर्ष तीन थानों में शामिल
विज्ञापन


जान से मारने की दी थी धमकी
रोकी पांच-छह महीने पहले अपने परिवार के साथ गांव ऐचरां कलां मे रहने लग गया था। लगभग दो महीने पहले रुपयों के लेनदेन पर रोकी और ज्योति ने सतपाल से झगड़ा किया था और धमकी दी थी कि दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। खजानी देवी ने कहा कि 21 अक्तूबर को ज्योति ने रोकी साथ मिलकर उसके बेटे सतपाल को गला घोंट व सीढ़ियों से धक्का देकर जान से मार दिया। वहीं, मृतक सतपाल के बड़े भाई दिलबाग ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि सतपाल की दाहिनी टांग कटी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब: अस्पतालों में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के पद भरने पर जल्द लेंगे निर्णय

भाई ने कुछ और ही दिए थे बयान
वह खेत मे घूमने गया था, जिसकी पक्की नाली में गिरने के कारण सिर में चोट लगने के कारण मौत हुई। जांच में सामने आया कि सतपाल की मौत गला दबाने से हुई थी। सफीदों सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मृतक के भाई, साले व पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed