{"_id":"618a242f74d2ba0ec618e77d","slug":"lakhs-stolen-from-businessmans-house-in-fatehabads-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात
Tue, 09 Nov 2021 01:03 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:03 PM IST
सार
फतेहाबाद के टोहाना में एक व्यापारी के घर लाखों की चोरी हो गई। दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पड़ताल में जुटी है। दोनों चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। चोर घर से 40 तोले सोने के जेवर व एक लाख कैश ले गए हैं।
विज्ञापन
चोरों की ओर से बिखेरा गया सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में वार्ड-20 में पुराने तहसील रोड स्थित व्यापारी के घर से सोने के जेवर व नकदी चोरी हो गई। घटना 7 नवंबर की रात की बताई जा रही है। चोरी के समय परिवार रोहतक गया हुआ था। चोर 40 तोले सोना, 700 ग्राम चांदी व एक लाख रुपये की नकदी ले गए। इस मामले में टोहाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी राकेश बंसल ने बताया कि वह सिटी थाने के पास गुड़-चीनी के थोक कारोबारी हैं। 7 नवंबर को वे अपने परिवार के साथ रोहतक में रिश्तेदारों के पास गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब: श्री सालासर बालाजी धाम रवाना हुए सुखबीर बादल, हरियाणा के फतेहाबाद में किया नाश्ता
विज्ञापन
रोहतक से लौटते वक्त पता लगी वारदात
रात को वह वहीं रुक गए। उसके बाद 8 की शाम को वे जब रोहतक से अपने घर की तरह आ रहे थे तो लगभग 8 बजे के करीब उनके घर के पड़ोस में रहने वाले तरुण जैन का फोन आया। उन्होंने कहा कि आपके घर का ताला हमारे घर के गेट पर लगा हुआ है। यह सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने भाई श्याम सुंदर के पास फोन किया। उन्होंने घर पर जाकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद घर के कमरों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। राकेश कुमार ने बताया कि उसके थोड़ी देर बाद वे घर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है जांच
उसके बाद उन्होंने अपने घर मे रखे हुए जेवर व नकदी को देखा तो वह सब गायब मिले, जिसमें 40 तोले सोना, 700 ग्राम चांदी व एक लाख रुपये थे। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टोहाना सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच गंभीरता से हो रही है। फॉरेंसिक लैब एक्सपर्ट की टीम को भी गहनता के साथ जांच करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: डीएपी खाद नहीं मिलने पर रतिया में किसानों ने तीन दिन बाद फिर लगाया जाम
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए 2 संदिग्ध
राकेश कुमार के भाई श्यामसुंदर बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा है। पड़ोसी के घर के आगे लगे सीसीटीवी की फुटेज में 7 नवंबर की रात एक बजकर 20 मिनट पर 2 संदिग्ध लड़के दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में सिर्फ उनके जूते व पांव ही नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर घर के आसपास चक्कर काटता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन फुटेज में उसका चेहरा भी साफ दिखाई नहीं दे रहा।
ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट
हरियाणा व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे राकेश के घर
टोहाना में हो रही चोरी की बड़ी घटनाओं को लेकर शहरवासियों में भय का माहौल है। इस घटना से चिंतित टोहाना व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी राकेश बंसल के घर पहुंचे। पदाधिकारियों में व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान राजेंद्र ठकराल, पूर्व प्रधान रमेश गोयल, सचिव जोनी चावला व प्रेस प्रवक्ता पवन वधवा शामिल थे। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताई है।