{"_id":"6ac40a1e60120cb6de0eaf98","slug":"a-young-street-vendor-lost-his-life-after-being-hit-by-a-roadways-bus-karnal-news-c-18-knl1018-1006170-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोडवेज बस की टक्कर से फेरी लगाने वाले युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोडवेज बस की टक्कर से फेरी लगाने वाले युवक की जान गई
विज्ञापन
करनाल। बजीदा के पास सरकारी रोडवेज बस की चपेट में आने से 25 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था। फिलहाल वह करनाल के बजीदा क्षेत्र में रहकर फेरी लगाने का काम करता था। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
मधुबन थाना प्रभारी लखविंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले में दी गई शिकायत के अनुसार, जितेंद्र रविवार शाम को काम के सिलसिले में घर से निकला था। इसी दौरान बजीदा के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में शव गृह भेज दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर जितेंद्र का भाई रोहित, बहन और अन्य रिश्तेदार ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। परिजन ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां और चार साल के बेटे की जिम्मेदारी
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बेहद गरीब परिवार से था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। करीब चार साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह अपनी बुजुर्ग और बीमार मां और चार साल के बेटे की जिम्मेदारी संभाल रहा था। जितेंद्र की मौत के बाद अब मासूम बेटे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी बुजुर्ग दादी पर आ गई है।