फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire breaks out in a generator on the roof of a shop in Karn Gate Market.

Karnal News: कर्ण गेट बाजार में दुकान की छत पर जनरेटर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a generator on the roof of a shop in Karn Gate Market.
.मिठाई की दुकान की छत से निकालता धुआ स्वंय
करनाल। शहर के व्यस्त कर्ण गेट बाजार में सोमवार दोपहर एक घड़ियों की दुकान की छत पर बने जनरेटर कमरे में अचानक आग लग गई। जनरेटर से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों से ग्राहकों को हटाया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

कर्ण गेट स्थित नागपाल एंटरप्राइजेज की छत पर जनरेटर और एसी की यूनिट लगी हुई हैं। दोपहर के समय अचानक जनरेटर में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। छत पर बारदाना और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में छत से धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के दुकानदारों को आग लगने का पता चला।
विज्ञापन

आग की सूचना तुरंत डायल-112 और दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले आसपास के दुकानदार सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे और 7-8 फायर एक्सटिंग्विशर सिलिंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इससे आग को कुछ हद तक फैलने से रोकने में मदद मिली। मौके पर शहर थाना प्रभारी रोहताश भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिस वजह से आग विकराल रूप नहीं ले सकी और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गलियों से पहुंची दमकल की गाड़ी
कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी संकरी गलियों से होते हुए मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर जनरेटर कमरे में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया। स्थानीय व्यापारी सुमित, विकास ने कहा कि दिवाली और त्योहारी सीजन में बाजार में काफी भीड़ रहती है। कर्ण गेट क्षेत्र बेहद संकरा और घनी आबादी वाला बाजार है। दमकल की गाड़ी को मौके तक पहुंचने में दिक्कत होती है। पुरानी सब्जी मंडी या आसपास के किसी चौक पर दमकल की गाड़ी तैनात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed