{"_id":"6ac40a4b6aec04ed180f76b6","slug":"thief-climbed-over-the-wall-and-broke-in-making-off-with-goods-worth-rs-70000-karnal-news-c-18-knl1018-1006413-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दीवार फांदकर घुसा चोर, 70 हजार का सामान ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दीवार फांदकर घुसा चोर, 70 हजार का सामान ले गया
विज्ञापन
करनाल। नई अनाज मंडी के पास मंगल कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में 3 अक्तूबर की रात चोरी हो गई। चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हुआ और एसी की कॉपर पाइप व तार, बिजली की वायर के बंडल तथा मार्बल कटर मशीन समेत करीब 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया। पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मकान मालिक बजीदा जट्टान निवासी अमित खैची ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अक्तूबर की सुबह उसके निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचे मिस्त्रियों ने बिजली की तारें कटी हुई देखीं। उन्होंने फोन कर उसे चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उसने मकान की जांच की तो एसी की कॉपर पाइप और तार, बिजली के वायर के बंडल समेत अन्य सामान गायब मिला।
इसके बाद मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। शिकायत के अनुसार फुटेज में एक व्यक्ति तीन अक्तूबर की रात करीब 1:34 बजे दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल होता दिखाई दिया। उस समय उसके हाथ में कुछ नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद वह रात 3:02 बजे दो कट्टे लेकर मकान से बाहर निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।