फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer was beaten to death with sticks in Karnal

Karnal: किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, दो साथियों के साथ बाइक पर घर लौट रहा था गांव मृतक

Mon, 19 Jun 2023 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

रविवार देर रात करीब तीन बजे की है। पीर बडौली निवासी रमेश 48 खेतों में काम करने के बाद रात को बाइक पर अपने दो साथियों के साथ गांव लौट रहा था। वह जैसे ही सदरपुर गांव के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाइक चला रहे रमेश के सिर में डंडा मारा।

विज्ञापन
Farmer was beaten to death with sticks in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के घरौंडा में सदरपुर में अपने दो साथियों के साथ बाइक से गांव पीर बडौली लौट रहे बाइक सवार किसान पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से वार कर हत्या कर दी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। हमले के दौरान मौके से मृतक किसान के साथी भाग निकले। मौके पर एफएसएल और पुलिस की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


किसान की मौत के बाद एफएसएल की टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे की है। पीर बडौली निवासी रमेश 48 खेतों में काम करने के बाद रात को बाइक पर अपने दो साथियों के साथ गांव लौट रहा था। वह जैसे ही सदरपुर गांव के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाइक चला रहे रमेश के सिर में डंडा मारा। किसान को मौके पर लहूलुहान हालत में छोड़कर उसके दो साथी फरार हो गए। हमले की जानकारी परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस शुरू की मामले की जांच
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस के हमलावर हाथ नहीं लग सके। मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेश की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed