फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   E-rickshaw driver killed by head injury in Kaithal, drinking alcohol with friends sitting in house

Kaithal: ई-रिक्शा चालक की सिर में चोट मारकर हत्या, मकान में बैठ दोस्तों के साथ पी थी शराब

Tue, 15 Aug 2023 09:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Aug 2023 09:37 AM IST
सार

कैथल रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने पहले दोस्तों के साथ शराब पी थी। जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by head injury in Kaithal, drinking alcohol with friends sitting in house
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के देवीगढ़ रोड पर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले मृतक ने एक मकान में अपने साथियों के साथ शराब पी थी। बताया जा रहा है उसकी हत्या उसके साथियों से कोई मतभेद होने के बाद आपस में मारपीट के बाद की गई है। हालांकि अभी इन बातों को पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह सामने आएगी।

विज्ञापन


इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना से एसएचओ राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फारेसिंक और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई सेगा निवासी ने बताया कि उसका 37 वर्षीय भाई सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार वह अपने गांव सेगा में घर नहीं गया। इसके बाद उसे परिवार के लोग उसने ढूंढने लगे। वह पिछले लंबे समय से शहर में ही ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन


इसलिए ही वह मंगलवार सुबह के समय शहर में जानकारी जुटाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उसका शव देवीगढ़ रोड पर सड़क पर उसकी ई-रिक्शा में ही खून से लथ-पथ था। फिर पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवीन ने बताया कि उसके भाई सुरेंद्र के पास तीन बेटे हैं। प्रवीन ने कहा कि उसका भाई सुरेंद्र ने सोमवार को उसके एक साथी दीपक के मकान में शराब पी थी। ऐसे में उन्हें उस पर हत्या करने का शक है। वह अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
सिविल लाइन थाना के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि देवीगढ़ रोड पर सेगा निवासी 37 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या हुई है। सुरेंद्र की हत्या जिस मकान में हुई है। वहां पर फारेसिंक और सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस साथी के मकान में मृतक ने शराब पी थी। वह अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed