{"_id":"618e144f27832644fc7d77b7","slug":"delhi-police-arrested-both-the-accused-of-sonipat-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान व भाई के दोनों हत्यारोपी दबोचे, हरियाणा पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान व भाई के दोनों हत्यारोपी दबोचे, हरियाणा पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम
Fri, 12 Nov 2021 12:44 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:44 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में डबल मर्डर के आरोपी दिल्ली पुलिस ने दबोच लिए हैं। दोनों पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था। इन आरोपियों ने महिला पहलवान व उसके भाई की हत्या की थी। आरोपियों ने उसकी मां को भी गोली मारी थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत की महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज की हत्या का आरोपी कोच पवन और सचिन दोनों पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को हिरासत में लिया है। दिल्ली के द्वारका इलाके से इन लोगों को दबोचा गया है। हत्याकांड के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दोनों पर 1 लाख का इनाम सोनीपत पुलिस की ओर से रखा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सोनीपत हत्याकांड: इकलौता बेटा और छोटी बेटी खो चुके पिता का खुलासा-कोच ने कर दिया था बेटी का ब्रेनवॉश, 10 लाख रुपये ले चुका था आरोपी
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेने आई नेशनल स्तर की महिला पहलवान व उसके छोटे भाई की कोच व अन्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दोनों की मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात गांव हलालपुर में की गई थी। कुश्ती पहलवान निशा व उसके भाई की हत्या से न केवल गांव हलालपुर में मातम पसर गया था, बल्कि खेल जगत में भी रोष था। निशा ऑल इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में रजत पदक जीत चुकी थी।
विज्ञापन
इसके बाद से ही वह तीन वर्ष पहले गांव में खुली कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने लगी थी। छोटा भाई सूरज रोजाना बहन निशा को अकादमी में छोड़ने व लेने आता था। बुधवार को बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मां धनपति बेटे के साथ अपनी बेटी को लेने गई थी। वहां पर निशा के साथ ही उसके भाई की भी हत्या कर दी गई, जबकि घायल मां रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। हत्याकांड के बाद लोगों ने अकादमी में तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही आग भी लगा दी गई थी।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: शोध से खुलेगा पुरा पाषाण काल की मानव संस्कृति का रहस्य, पुरातत्व विभाग ने अरावली के प्रागैतिहासिक स्थलों के लिए मांगी सुरक्षा
परिवार में छोटे थे निशा व सूरज
पहलवान निशा की दो बड़ी बहनें हैं, जबकि एक छोटा भाई सूरज था। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और निशा व सूरज अपनी मां के साथ रहते थे। उनके पिता दयानंद सीआरपीएफ में बतौर एसआई कार्यरत हैं और फिलहाल में श्रीनगर में तैनात हैं।