{"_id":"6482c4879f675eb1e30ae21c","slug":"case-registered-against-company-for-showing-illegal-minerals-legal-by-preparing-fake-e-rawana-pass-in-narnaul-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: फर्जी ई रवाना तैयार कर अवैध खनिज को वैध दिखाने पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें ये रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: फर्जी ई रवाना तैयार कर अवैध खनिज को वैध दिखाने पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें ये रिपोर्ट
Fri, 09 Jun 2023 11:49 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:49 AM IST
सार
खान एवं भू विज्ञान विभाग नारनौल ने पुलिस में शिकायत दी है कि सहायक खनन अभियंता यमुनानगर ने अपने पत्र क्रमांक 1271-19 मई 2023 द्वारा निदेशक खान एवं भू विज्ञान विभाग हरियाणा पंचकूला को अवगत करवाया है कि मैसर्ज पी. बार इंटरप्राइजेज नायन द्वारा ई-रवाना पोर्टल का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में ई-रवाना पोर्टल से फर्जी ई रवाना तैयार करने के आरोप में पुलिस ने नायक गांव स्थित कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कंपनी की तरफ से उन खनिज का ई रवाना पोर्टल से तैयार करवाया, जो खनिज महेंद्रगढ़ जिले में नहीं है। कंपनी की तरफ से यह ई रवाना यमुनानगर की कंपनी के अवैध खनिज को वैध करने के लिए जारी कर दिए गए। खनन अधिकारी यमुनानगर द्वारा मामले को निदेशक खनन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद अब नांगल चौधरी थाना में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
खान एवं भू विज्ञान विभाग नारनौल ने पुलिस में शिकायत दी है कि सहायक खनन अभियंता यमुनानगर ने अपने पत्र क्रमांक 1271-19 मई 2023 द्वारा निदेशक खान एवं भू विज्ञान विभाग हरियाणा पंचकूला को अवगत करवाया है कि मैसर्ज पी. बार इंटरप्राइजेज नायन द्वारा ई-रवाना पोर्टल का दुरुपयोग किया गया। इसमें सामने आया है कि मैसर्ज जय श्री श्याम स्क्रीनिंग प्लांट एमडीएल-454 जिला यमुनानगर को 79.58 मीट्रिक टन बोल्डर, ग्रेवल, सैंड को 43204, 39 मीट्रिक टन बोल्डर, ग्रेवल, सैंड के अवैध खनिज को वैध करने के लिए ई रवाना जारी किए गए है जबकि जिला महेंद्रगढ़ व आसपास के क्षेत्र में बोल्डर, ग्रेवल सेंड खनिज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस की जांच शुरू
खनन कार्यालय के फील्ड स्टाफ द्वारा 24 मई 2023 को उक्त एमडीएल का मौका निरीक्षण किया गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान उक्त एमडीएल पर कोई भी खनिज उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके लिए कार्यालय के पत्र क्रमांक 1718 24 मई 2023 द्वारा उक्त एमडीएल धारक को अपना स्पष्टीकरण देने बारे नोटिस जारी किया गया था।, जिसका अभी तक कोई स्पष्टीकरण बारे कार्यालय में जवाब नहीं दिया है। इस पर अब खनन कार्यालय की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। इस पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन