फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Attack on officers who reached to open siphon in Julana of Jind

जींद: जुलाना में साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर हमला, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ और एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी तोड़ी

Mon, 25 Oct 2021 09:43 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 09:43 AM IST
सार

जींद के जुलाना में साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में कई अफसर और पुलिसवाले घायल हो गए। घायल ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ और एसएचओ को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बराड़ खेड़ा और बुआना गांव के बीच प्रशासन साइफन खुलवाने गया था।

विज्ञापन
Attack on officers who reached to open siphon in Julana of Jind
नागरिक अस्पताल में दाखिल एसडीओ जितेंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले के बराड़ खेड़ा और बुआना गांव के बीच रविवार दोपहर बाद साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सिंचाई विभाग के एसडीओ, जुलाना थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद बिना साइफन खुलवाए ही प्रशासनिक अमले को लौटना पड़ा। इस बीच एक किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की तबाह हुई छह माह की मेहनत, मंडियों में पड़ा 3 लाख एमटी धान भीगा
विज्ञापन


बुआना के लोगों ने लगाया जाम
घटना के बाद बुआना के लोगों ने किनाना गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग पर जाम लगा दिया और कहा कि वह किसी भी हालत में बुआना गांव की ओर पानी की निकासी नहीं होने देंगे। बता दें कि बराड़ खेड़ा व बुआना गांव में पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे किसानों की पकी फसल खराब हो गई। ग्रामीण बार-बार प्रशासन से पानी निकालने की गुहार लगा रहे हैं। बराड़ खेड़ा गांव में करीब 400 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुकी हैं पंचायतें
बराड़ खेड़ा व बुआना के बीच पानी की निकासी को लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बराड़ खेड़ा के लोगों ने प्रशासन से पानी निकासी के लिए साइफन खुलवाने की मांग की है। नायब तहसीलदार दीपक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ बराड़ खेड़ा व बुआना के बीच पहुंचा और साइफन को खुलवाने लगा।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: पलवल से 25 हजार का इनामी बदमाश रोहतक निवासी धर्मेंद्र गिरफ्तार, 2015 में भोंडसी जेल से पैरोल लेकर हो गया था फरार

प्रशासनिक अमला वापस लौटा
वहां पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार दीपक, सिंचाई विभाग के एसडीओ जितेंद्र, थाना प्रभारी समरजीत व कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद प्रशासनिक अमला बिना साइफन खुलवाए ही बैरंग लौट आया। घायल अधिकारियों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed