{"_id":"9378e41cac14c12e8ef61f08368bcbe9","slug":"construction-on-disputed-land-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर पुलिस ने रुकवाया गुरुद्वारा का निर्माणकार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर पुलिस ने रुकवाया गुरुद्वारा का निर्माणकार्य
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा रोड पर विवादित भूखंड पर बने गुरुद्वारा में शुरू हुए निर्माण कार्य को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस की उपस्थिति में क्षेत्र की पैमाइश की। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
उक्त भूखंड के विवाद के चलते 23 नवंबर को पार्षद रिछपाल सिंह काला पर जानलेवा हमला किया गया था। 31 दिसंबर को गुड़गांव के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हत्या के आरोप में उक्त भूखंड पर मालिकाना हक जताने वाले कई लोगों के जेल जाने के बाद भूखंड में कुछ लोगों ने गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर का निर्माण कर निशान साहब लगा दिया था।
उधर दूसरी ओर अदालत ने इस भूखंड पर धारा 145 लगाते हुए रानियां के थाना प्रभारी को रिसीवर नियुक्त किया था लेकिन विवाद को बढ़ता देख पुलिस इसे खाली करवा अपने कब्जे में लेने से पीछे हट रही थी। पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधकों को किसी तरह का निर्माण न करने की चेतावनी देते हुए मामले को एक बार के लिए शांत कर दिया था।
विज्ञापन
वीरवार को गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इस भूखंड में नया निर्माण शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को रुकवा दिया। जिसके बाद गुरुद्वारा परिसर में एकत्रित प्रबंधकों ने पुलिस को बताया कि श्री गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा के नाम चार मरले जमीन की रजिस्ट्री उनके पास है। इसलिए उन्हें निर्माण के लिए रोकना अनुचित है।
इसके बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने नियुक्त किए गए रिसीवर व रानियां थाना प्रभारी तथा तहसीलदार ऐलनाबाद को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर रानियां थाना प्रभारी रवि खुडियां व तहसीलदार चंद्रमोहन बिशभनोई राजस्व रिकार्ड तथा पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व रिकार्ड में श्री गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा के नाम दर्ज भूमि की पहचान करने के लिए पूरे क्षेत्र की पैमाइश की जा रही है।