{"_id":"38d1900d0445a1b3b1d3c04ec612cd9b","slug":"congress-mp-claims-rajya-sabha-seats-on-sale-for-rs-100-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"'100 करोड़ में बिकती है राज्यसभा की सीट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'100 करोड़ में बिकती है राज्यसभा की सीट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंदर सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति 100 करोड़ रुपए में राज्यसभा का सदस्य बन सकता है। उनके इस दावे से राजनीतिक गलियारों में विवाद खडा़ हो गया है।
विज्ञापन
मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस पर देश की राजनीति को निम्न स्तर पर पहुंचान का आरोप लगे हैं। हालांकि बाद में चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने बयान से पलट गए और उन्होंने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद बीरेंदर सिंह ने एक कार्यक्रम में बताया कि एक बार उनसे एक व्यक्ति ने कहा था कि राज्यसभा की एक सीट पाने के लिए 100 करोड़ रुपए की जरुरत है। लेकिन उन्होंने बताया कि वह 80 करोड़ में ही राज्य सभा की सीट पा गए। इस तरह उनके 20 करोड़ बच गए।
विज्ञापन
इस पर कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि जो लोग पैसे देकर राज्य सभा का सांसद बनना चाहते हैं क्या वो गरीबों के हितों के बारे में सोचेंगे।
उनके बयान के बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बीरेंदर सिंह ने जरूर अपना उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है।
गौरतलब है कि बीरेंदर सिंह विधानसभा चुनाव के वक्त हिमाचल प्रदेश के प्रभारी महासचिव थे। एआईसीसी के हालिया बदलाव में उन्हें कोई स्थान नहीं दिया गया। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि यूपीए मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान उन्हें मंत्री बनाया जा सकता था।
बीरेंदर सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा के धुर विरोधी माने जाते हैं।