फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress candidate's nomination cancelled in municipal elections in Ambala

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस को लगा झटका, इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS केस में मिल चुकी है 10 साल की सजा

Mon, 27 Apr 2026 04:12 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला सिटी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 04:12 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी संजीव शर्मा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, संजीव शर्मा ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर कर रखी है।

विज्ञापन
Congress candidate's nomination cancelled in municipal elections in Ambala
कांग्रेस प्रत्याशी संजीव शर्मा और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला सिटी के वॉर्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां उनके आधिकारिक प्रत्याशी संजीव शर्मा का नामांकन पत्र जांच (स्क्रूटनी) के दौरान रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के जिला प्रवक्ता हरीश शर्मा ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था अब उनका भी नामांकन बिजली बिल के कारण अटक गया है उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी के नेताओं पर जबरन नामांकन रद्द करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नामांकन रद्द होने का कारण
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों और शपथ पत्रों की बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि संजीव शर्मा पर एनडीपीएस एक्ट (नशीले पदार्थ अधिनियम) के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, संजीव शर्मा ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर कर रखी है, लेकिन कानूनी तकनीकी बारीकियों और सजायाफ्ता होने के कारण सोमवार को स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन अवैध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा ने किया फैसले का स्वागत
संजीव शर्मा का नामांकन रद्द होने पर उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी आनंद मनी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कानून की नजर में पारदर्शिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की 'प्लान-बी' रणनीति
भले ही संजीव शर्मा चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस ने पहले ही सुरक्षा के लिहाज से एक बैकअप योजना तैयार कर ली थी। संजीव शर्मा ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपनी पत्नी का नामांकन भी दाखिल करवाया था। अब उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरेंगी और कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर ताल ठोकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed