{"_id":"18a982ead9554837b0e2202b4d1429e0","slug":"cm-hudda-announce-govt-job-for-savita-punia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का सपना हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया का सपना हुआ पूरा
चंडीगढ़/अमर उजाला।
Updated Wed, 09 Oct 2013 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को हाल ही में क्वालालंपुर में आयोजित आठवीं महिला एशिया कप हॉकी में उनके बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के आधार पर उन्हें राज्य सरकार की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी।
अमर उजाला ने सविता पूनिया को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाते हुए अभियान चलाया था।
हुड्डा ने यह बात उस समय कही जब सविता पूनिया अपने पिता महेंद्र पूनिया के साथ यहां मुख्यमंत्री निवास पर उनका आशीर्वाद लेने आई थीं।
सविता पूनिया ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिसने हाल ही में क्वालालंपुर, मलेशिया में आयोजित आठवीं महिला एशिया कप हॉकी में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
पूनिया को इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया।
भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की आठ खिलाड़ी शामिल थी। इस टीम में सविता पूनिया भी शामिल थीं और इस टीम को लंदन ओलंपिक के लिए आयोजित क्वालीफाइंग मैच में रनर अप घोषित किया गया था।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने उनके इस प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित करने के लिए 5-5 लाख रुपये दिए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी एमएस. चोपड़ा, ओएसडी (आवास) रणधीर सिंह, ओएसडी बीआर बेरी, सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल और अतिरिक्त मीडिया सलाहकार सुनील परती भी उपस्थित थे।