फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   chief minister, haryana, raily, gujrat, narendra modi, bhupinder singh hooda, rajsathan

सीएम हरियाणा के, रैली राजस्थान में और बात गुजरात की

Tue, 26 Nov 2013 06:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
chief minister, haryana, raily, gujrat, narendra modi, bhupinder singh hooda, rajsathan

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि देश की यूपीए सरकार ने विश्वव्यापी मंदी का असर देश पर नहीं पड़ने दिया। हरियाणा को देखें तो तरक्की की एक मिसाल है। गुजरात भी पीछे है। यह हम नहीं आंकडे़ कहते हैं।

विज्ञापन


हुड्डा राजस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि मंदी के दौरान अमेरिका एवं खाड़ी के देश हिल गए थे। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश में कर्मचारियों की छंटनी तक की तलवार लटकी बावजूद इसके केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को संतुलित रखा।
विज्ञापन


सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं डा. मनमोहन सिंह की नीतियों के  कारण ही करोड़ों के बजट से रोजगार का अधिकार दिया, भोजन का अधिकार दिया। रोजगार के अधिकार से नौ करोड़ लोगों की बेरोजगारी दूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में नई नौकरियों की संभावना हमेशा रही है। यह सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरी बातें करती है, कोरी बातों से गरीब का पेट नहीं भरता।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का विदेशों में साख है। किसान, जवान, विज्ञान की नीतियों से नया हिंदुस्तान बना है। चारों तरफ तरक्की है। देश में भाजपा शासित राज्यों में तबाही का आलम है। केंद्र के बजट का भी सही उपयोग नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed